पीलीभीत, फरवरी 9 -- बरखेड़ा। एक गांव निवासी युवक ने सोते समय पत्नी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। जबकि पत्नी, पति पर खुद हमला कर उसे फ़ंसाने का आरोप लगा रही है। मामला थाने तक पहुंचा, तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि देर शाम तक समझौता की चर्चा रही। घायल पति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक गांव निवासी युवक जनपद अंबेडकर नगर के एक थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। उसकी करीब सवा साल पहले सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शादी हुई थी। युवक ड्यूटी पर चल गया था। इसके बाद युवक चार दिन पहले अवकाश पर गांव स्थित घर आया था। पत्नी को भी मायके से बुलवा लिया। शनिवार शाम को सभी लोग खाना खा कर सो गए। रात करीब दो बजे युवक के कमरे से चीखने की आवाज आई। तब घर वाले मौके पर पहुंचे, तो युवक ने पत्नी पर चाकू से हमला करने का आरोप ल...