प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। बरखारानी ने गर्मी की अकड़ निकाल दी। झमाझम बारिश होने से शनिवार को दोपहर से मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल गया और दोपहर दो बजे से जोरदार बारिश हुई। इससे शहरवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश होने के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। इससे पहले शुक्रवार रात में भी कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। बारिश और तेज हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम हो गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.