रामगढ़, फरवरी 17 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के संस्थापक और अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने बिहार फ़ाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर बरकाकाना रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डेफिब्रिलेटर (कृत्रिम सीपीआर मशीन) लगाने हेतु सहयोग का अनुरोध किया है। अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि वर्तमान समय में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, विशेषकर यात्रा के दौरान ऐसी घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। इस तरह की आपात स्थिति में यदि मरीज को तुरंत उपचार उपलब्ध हो जाए, तो उसकी जान बचाई जा सकती है और गंभीर परिणामों से बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि बरकाकाना रेलवे स्टेशन रामगढ़ जिले का एक महत...