हजारीबाग, फरवरी 7 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कपका से पुलिस ने मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पुलिस उपाधीक्षक परिक्ष्यमान हजारीबाग प्रशांत कुमार ने बरकट्ठा थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली कि बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कपका में स्कूटी सवार एक व्यक्ति आसपास के युवाओं को ब्राउन शुगर बिक्री करने वाला है। सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। बताया कि कपका स्थित तालाब के पास पुलिस को देखते ही युवक छोटी कुमार पिता पाचु महतो कपका निवासी ने अपनी स्कूटी छोड़कर भागने लगा। छापामारी दल में शामिल पुलिस बल के जवानों ने खदेड़ कर उसे पकड़ा। उसकी तलाशी के क्रम में युवक के पास से 7.75 ...