हजारीबाग, जनवरी 9 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। बरकट्ठा का युवक गौतम ऋषि (21) पिता राजेश यादव की मौत शुक्रवार के सुबह रामगढ़ बोकारो मार्ग पर गोला के निकट सड़क हादसे में हो गई। वहीं उसका साथी निशांत कुमार पिता सुरेश नायक बरकट्ठा निवासी की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों के मुताबिक मृतक घर से एक दिन पहले ही जरूरी काम से रांची गया हुआ था। काम नहीं होने पर उन्होंने अपने दोस्त के साथ टाटा मैजिक गाड़ी से बोकारो जा रहा था। इसी बीच शुक्रवार सुबह पांच बजे के लगभग गोला की नजदीक एक हाईवा ट्रक से टाटा मैजिक की टक्कर हो गई। टक्कर में युवक गौतम ऋषि की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि निशांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल युवक का इलाज रामगढ़ में चल रहा है। बताया जाता है कि मृतक घर का एकलौता चिराग था। उसकी शादी तय हो चुकी थी। शादी पांच मार्च को होने की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.