कुशीनगर, जनवरी 21 -- पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना राज परिवार से जुड़ी शरद कुमारी देवी की जमीन हड़पने और फर्जी विक्रय विलेख के जरिए अवैध बिक्री के मामले में पुलिस की जांच में तेजी देखने को मिल रही है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने शरद कुमारी देवी का बयान दर्ज कर लिया है। बयान लेने के लिए पुलिस की टीम मध्य प्रदेश के जबलपुर गई थी और आवश्यक कार्रवाई पूरी कर अब वापस लौट चुकी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कथित भूमाफियाओं में खलबली मची हुई है। पडरौना राज परिवार की शरद कुमारी देवी वर्तमान में जबलपुर में रहती हैं। उम्र और स्वास्थ्य कारणों को देखते हुए पुलिस ने उनके पास जाकर बयान दर्ज करने का निर्णय लिया था। जबलपुर में दर्ज बयान में उन्होंने अपनी भूमि से जुड़े पूरे घटनाक्रम, फर्जी दस्तावेजों के जरिए विक्रय विलेख तैयार किए जाने और अवैध कब्जे के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.