पीलीभीत, दिसम्बर 31 -- पूरनपुर। महिला की मौत के बाद हुए हंगामे से घबराए संचालक ने अस्पताल बंद कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग को बयान दर्ज कराने के बाद संचालक ने अस्पताल न चलाने की बात लिखित में दी। हांलाकि विवाद के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली गर्भवती महिला को 27 दिसंबर को प्रसव के लिए नगर के कोतवाली रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में सीजर के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर डाक्टर ने उसे पीलीभीत रेफर कर दिया। पीलीभीत ले जाते समय महिला की रास्ते में मौत हो गई थी। उसके बाद वापस लौटे परिजनों ने निजी अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। पुलिस भी पहंुच गई थी। इस पर स्टाफ अस्पताल बंद कर फरार हो गया था। जानकारी लगने पर सीएमओ डा. आलोक शर्मा ने एमओआईसी डा. मनीष राज शर्मा को जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.