हरदोई, नवम्बर 28 -- सवायजपुर। आईएएस संतोष वर्मा के कथित ब्राह्मण विरोधी बयान को लेकर ब्राह्मण समाज के साथ साथ अब सवायजपुर तहसील के दि ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन के अधिवक्ता खफा हंै। एसोसिएशन के महामंत्री संजय पाण्डेय अजय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सवायजपुर मयंक कुंडू को सौंपा। अधिवक्ताओं ने अपने ज्ञापन में संतोष वर्मा को तत्काल बर्खास्त करने और उन पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों मेंअधिवक्ता उदयराज सिंह, अनूप वाजपेई राजप्रकाश चौहान ,श्याम सिंह यादव, संजीव मिश्रा , संजीव द्विवेदी, शानू वाजपेई, रामसागर दिवाकर, राकेश मिश्रा समेत सैकड़ों अधिवक्तागण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...