बुलंदशहर, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर रविवार को बरासऊ व भटौला स्थित शिवालयों में दिन भर बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। शिव भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक के साथ धतूरा, गन्ने व फलों का भोग लगाएं। पर्व की तैयारियों को लेकर रविवार को क्षेत्र के शिवालयों में पूरे दिन सजावट आदि का कार्य चलता रहा। बरासऊ स्थित प्राचीन शिव मंदिर को विशेष फूल लाइटों के साथ सजाया गया था तथा पर्व पर भक्तो की भीड़ के लिए भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के शिवालय बम-बम भोले व जयघोष से पूरे दिन गूंजते रहे। सुबह से शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक के लिए भक्तों की शिवालयों के बाहर हजारों की संख्या में कतार लगेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...