हल्द्वानी, फरवरी 15 -- - घरों व मंदिरों में हुए रुद्राभिषेक व विशेष पूजा हल्द्वानी, संवाददाता महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हल्द्वानी शहर पूरी तरह शिवमय नजर आया। सूर्योदय से पूर्व ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हर-हर महादेव, बम-बम भोले और जय भोले के जयघोष के बीच भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। रविवार को सुबह तड़के से ही प्रसिद्ध कालीचौड़ मंदिर, बेलबाबा, पिपलेश्वर महादेव और सिद्धेश्वर मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। इसके अलावा शिव शक्ति धाम, हैड़ाखान मंदिर (कठघरिया), शीतला मंदिर, रामेश्वर शिव मंदिर और कालिका मंदिर सहित शहर के तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हाथों में दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल और बेलपत्र लिए भक्त महादेव के अभिषे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.