अलीगढ़, फरवरी 14 -- अलीगढ़, संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर शुक्रवार से पूरे शहर में शिवभक्ति का माहौल बन गया है। गंगाजल लेकर कांवड़िए लगातार शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। हर ओर "बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। नगर के प्रमुख मार्गों पर भक्तों की टोलियां रंग-बिरंगी कांवड़ों के साथ गुजर रही हैं। जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है। महानगर के रामघाट रोड पर दिन-रात कांवड़ियों का रेला देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु राजघाट गंगा घाट से जल भरकर भगवान शिव के अभिषेक के लिए आगे बढ़ रहे हैं। कई भक्त नंगे पांव तो कुछ दल बनाकर यात्रा कर रहे हैं। जिससे शिवभक्ति की यह कठिन साधना पूरी आस्था के साथ संपन्न हो सके। भोले के भक्तों की सुविधा के लिए रास्तों में जगह-जगह सेवा शिविर सजाए जा रहे हैं। इनमें पेयजल, फलाहार, चाय, प्राथमिक उपचार औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.