संभल, फरवरी 26 -- हाईवे व शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों का कारवां दिन भर गुजरता रहा। कांवडिए बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते चल रहे थे। हाईवे पूरी तरह से माहौल शिवमय दिखाई दे रहा था। हाईवे व शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में मंगलवार को कांवड़ियों के जत्थे दिन भर गुजरते रहे। बम-बम भोले और हर-हर महादेव का जयघोष गूंज रहा है। इसलिए वातावरण पूरी तरह से शिवमय दिखाई दे रहा था। हाईवे पर भी बम-बम भोले की गूंज ही सुनाई दे रही है। बुधवार को महा शिवरात्रि पर्व है। इसीलिए काफी संख्या में गंगाजल भरकर लौटने वाले कांवड़ियों के जत्थों का शहर से होकर गुजरने का सिलसिला जारी रहा। दिन भर बम-बम भोले के जयघोष के साथ एक के बाद एक कांवड़ियों के जत्थे निकलते दिखाई दिए। भगवान शिव के भजनों पर झूमते-नाचते कांवड़िये आगे बढ़ रहे थे। वहीं दूसरी ओ...