अमरोहा, फरवरी 12 -- गजरौला। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए शिवभक्तों के जत्थे बुधवार को नगर से होकर गुजरे। कांवड़ियों के आवागमन से नगर का वातावरण भी भक्तिमयी हो गया। कांवड़ियों की सेवा के लिए नगर में विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए हैं। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त हरिद्वार से जल भरकर ला रहे हैं। बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे धनौरा मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या पिछले दिनों की अपेक्षा बुधवार को ज्यादा रही। शिवभक्तों के स्वागत और सेवा करने के लिए नगर के साथ ही धनौरा रोड पर कई स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए, जहां कांवड़िये विश्राम कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे। शहर से खुर्जा, अलीगढ़, मथुरा आदि दूर स्थानों के जत्थे गुजरे। वहीं स्थानीय एवं क्षेत्रीय शिवभक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.