अमरोहा, फरवरी 10 -- बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िये हरिद्वार से वापस लौटना शुरू हो गए हैं। मंगलवार को कांवड़ियों के कई जत्थे गजरौला से गुजरे। कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है। जिसके चलते कांवड़िये सड़कों पर दिखाई देने लगे हैं। अलीगढ़, बुलंदशहर समेत कई जनपदों के कांवड़िये वापस लौटना शुरू हो गए हैं। मंगलवार को कांवड़ियों के कई जत्थे वापस लौटते दिखाई दिए। जत्थे आते देख पुलिस अलर्ट हो गई। सुरक्षा के साथ जत्थों को पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र से निकाला। कांवड़िये कुमराला चौकी से होते हुए बसेली फाटक वाले रास्ते पर होते हुए नेशनल हाईवे पर चढ़ गए। वहां कांवड़ियों के लिए हाईवे की एक लेन खाली छोड़ी गई है। हालांकि अभी कांवड़ियों की संख्या कम होने की वजह से ट्रैफिक नहीं रोका गया है। सुरक्षा को देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.