कानपुर, फरवरी 11 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के परहेरापुर गांव से चार कांवरियो का जत्था पताका लेकर बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए पैदल निकले। वहीं पर कावरियों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को जल चढ़ाने के साथ दर्शन किए जाएंगे। परहेरापुर गांव के दिनेश शर्मा, संतोष, बबलू और अजीत बुधवार को भक्तिभाव से कांवर सजाकर गांव से चलकर मंदिरों के दर्शन करने बाद भोलेनाथ का पताका हाथ में लेकर साथ में अपने-अपने कांवर के साथ पैदल बम-बम भोले के जयघोष करते हुए मुख्य मार्ग से निकले। कांवरियों को पैदल जयकारा लगाते हुए जाते देख क्षेत्रवासी भी उनका उत्साहवर्धन करते हुए जयकार लगाने लगे। उन्होंने बताया कि रास्ते में उनके अन्य साथी जो अलग-अलग जगह से कांवर लेकर आते हैं, मिलेगे और जब सब लोग साथ हो जाते है। तब पता ही नहीं चलता कि वह लोग पैदल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.