संभल, फरवरी 9 -- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव भक्तों में उत्साह चरम पर है। हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों कांवड़िए हरिद्वार समेत अन्य गंगाघाटों से गंगा जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अपने गंतव्य की ओर लौटेंगे। संभल जिले के सादातबाड़ी, बेरनी, गुमसानी, फत्तेहपुर भाऊ, गंगहेटा, पातालेश्वर महादेव मंदिर पक्का बाग सहित सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर कांवड़ चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हालांकि, इस पावन यात्रा से पहले ही कांवड़ यात्रा मार्गों और मंदिरों तक जाने वाले रास्तों की बदहाल स्थिति ने शिव भक्तों की चिंता बढ़ा दी है। जिले के कई इलाकों में सड़कें कंकड़-पत्थरों और गड्ढों से भरी हुई हैं। कहीं मार्ग टूटे पड़े हैं तो कहीं मंदिरों तक पहुंचने के रास्ते जर्जर हालत में हैं। जिम्मेदार विभा...