बिजनौर, फरवरी 13 -- महाशिवरात्रि के नजदीक आते ही कावड़ियों की संख्या बढ़ गई है। हापुड़ बुलंदशहर अमरोहा सहित अन्य जनपदों को जाने वाले कांवड़ियां तेजी से अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। चांदपुर नगर व क्षेत्र से से बड़ी संख्या में शिव भक्त रवाना हो रहे है। शिव भक्तो की सेवा में नगर के धनौरा मार्ग पर समाजसेवी पंकज चौधरी व डा. नीरज चौधरी द्वारा व रामलीला ग्राउंड में सोशल वेलफेयर क्लब सहित पैजनिया टाडा करनपुर गामड़ी हासमपुर सहित सेवा के शिविर लगाए गए है। शिविर में कांवड़ियों के भोजन विश्राम और दवाइयां की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई जा रही है। उधर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में कावड़ मार्गों पर पुलिस बल तैनात की गई है जहां दिन रात कांवड़ियों की सेवा में लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...