मऊ, फरवरी 14 -- मऊ। तमसा नदी तट स्थित बम घाट पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को बुद्धि-शुद्धि हवन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तमसा नदी की सफाई, पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण था। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तमसा नदी की नियमित सफाई, आधुनिक सीवर प्लांट की स्थापना तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता अनिवार्य है। चेताया कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो भ्रष्टाचार और लापरवाही के विरोध में जनहित में व्यापक जन-आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर एके सहाय, संजय राजभर, विकास सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.