अहमदाबाद, जून 25 -- दिल टूटने पर पूरे देश को बम वाली धमकी से डरा देने वाली इंजीनियर काफी दिनों तक चकमा देने के बाद आखिरकार अहमदाबाद पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है। एकतरफा प्यार को ठुकराने वाले शख्स को फंसाने के लिए उसने एक-दो नहीं बल्कि 11 राज्यों में बम होने की धमकी दे डाली। यहां तक की अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जिम्मेदारी ले ली और यह सब किया उस शख्स के नाम से बनाए ईमेल आईडी से जिनसे उसे दरकिनार करते हुए किसी और लड़की से शादी कर ली। 30 साल की रेने जोशिल्दा वीपीएन और फर्जी ईमेल आईडी का इस्तेमाल करती रही ताकि पुलिस की रडार से बची रहे। वह लंबे समय तक ऐसा करने में कामयाब भी रही, लेकिन एक गलती करते ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई। रेने जोशिल्दा ने चेन्नई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और फिर रोबोटिक्स में कोर्स किया। वह एक निजी कंपनी में काम कर रही थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.