आरा, जनवरी 15 -- पीरो, संवाद सूत्र प्रखंड की 22 पंचायतों में निर्मित 26 सामुदायिक शौचालयों में से बम्हवार के सामुदायिक शौचालय की चाभी बीडीओ अशोक कुमार ने नवगठित कमेटी के सदस्यों को सौंप दी। नवगठित कमेटी में पंचायत सचिव सुमन कुमार, विकास मित्र रामजी चौधरी, स्वच्छता कर्मी चंदन कुमार, नल जल योजना की अनुरक्षक फेकनी देवी, दो लाभार्थी जोगाड़ी पासी, कुसुम देवी, युवक ओमप्रकाश कुमार और दीपक कुमार को चाभी सौंपी गयी। मौके पर प्रखंड समन्वयक श्रीकृष्ण सिंह, मुखिया फुलकुमारी देवी और मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुशवाहा ने सामुदायिक शौचालय को स्वच्छ रखने और उपयोग में लाने के प्रावधानों की जानकारी दी। मालूम हो कि शौचालय का निर्माण लोहिया स्वच्छता अभियान के दो लाख 10 हजार रुपये और 15वीं वित्त से 90 हजार रुपये कुल मिलाकर तीन लाख रुपये की लागत से बनायी गयी है।...