फतेहपुर, जनवरी 28 -- धाता/थरियांव। धाता ब्लॉक के बम्हरौली गांव के खेल मैदान में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल टूर्नामेंट और हसवां के रामपुर में थरियांव प्रीमियर लीग के चौथे दिन क्रिकेट टूर्नामेंट में कांटे की टक्कर कही। विजयी टीमों को आयोजकों द्वारा पुरस्कृत किया गया?। बम्हरौली गांव के टूर्नामेंट में लौंगावा और धोबीयन का पुरवा के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी धोबीयन का पुरवा का शुरुआती विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। बल्लेबाज संदीप की ताबड़तोड़ बैटिंग से 14 ओवरों में 120 का स्कोर पहुंच गया। लौंगावा की भी शुरुआत बेहद खराब रही और लगातार विकेट गिरते रहे। जिससे टीम 14 ओवरों में मात्र 93 रन ही बना सकी। प्रतिद्वंदी ने 28 रन से जीत दर्ज की। ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले संदीप मैन ऑफ द मैच रहे। आयोजक राजन सिंह, करन पटेल, उपाध्यक्ष ...