कन्नौज, जनवरी 8 -- तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मंसुखपुर्वा गांव के सामने बम्बी में खंदी हो जाने से सैकड़ों बीघा किसानों की फसलें जल मग्न हो गई हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की उम्मीद है। उधर तहसीलदार ने लेखपाल को भेज कर किसानों के नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। मनसुखपुरवा गांव के सामने नहर बम्बी में अचानक अधिक पानी छोड़े जाने से सपाह पूराराय के पास खंदी कट गई है। खंदी कटने से आसपास क्षेत्र की सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई है। बताया जा रहा है कि नहर विभाग की लापरवाही से बम्बी में अधिक पानी छोड़ दिया गया है। जिससे सपाह गांव के पास बम्बी में खंदी कट गई। किसानों की फसलें पानी में डूब गई। फसलें डूबने से सड़ जाने का अंदेशा है। उधर तहसीलदार ने खंदी कटने की जानकारी होने पर किसानों के फसलों की नुकसान की रिपोर्ट क्षेत्रीय लेख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.