गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जनपद में धान खरीद 28 फरवरी तक चलेगी लेकिन धान खरीद का लक्ष्य 1.65 लाख टन के सापेक्ष अब तक 1.82 लाख टन की जा चुकी है। जबकि धान खरीद के लिए पंजीकरण करने वाले 2500 किसान शेष बचे हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शासन को पत्र लिख कर धान खरीद का लक्ष्य 15000 टन और बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल केंद्र से लक्ष्य बढ़ने की प्रत्याशा में 1000 टन प्रतिदिन धान खरीद के लिए ई-पाश मशीनों में स्वीकृति मिल रही है। तकरीबन 800 से 900 टन धान खरीद प्रतिदिन की जा रही है। शासन ने पिछले साल को आधार मानकर धान खरीद का लक्ष्य 1.65 लाख टन रखा था। हालांकि एक नवंबर से जारी खरीद में पहले गति धीमी रही, लेकिन दिसंबर से जब गति बढ़ने लगी तो तय लक्ष्य निर्धारित तारीख के लगभग 20 दिन पहले ही पूरा हो गया। अब तक गोरखपुर जनपद में 1.82 लाख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.