बागेश्वर, फरवरी 9 -- बागेश्वर। क्षेत्र पंचायत सदस्य बमराड़ी मनीष कुमार प्रसाद ने प्रस्तावित बमराड़ी-थकलाड़ मोटर मार्ग का अंतिम सर्वे और डीपीआर शीघ्र तैयार कराने की मांग उठाई है। उन्होंने पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि यह मोटर मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-4 के अंतर्गत प्रस्तावित है। इसका प्रारंभिक सर्वे लगभग दो वर्ष पूर्व किया जा चुका है, लेकिन अभी तक अंतिम सर्वे और डीपीआर तैयार नहीं हो पाई है। सड़क निर्माण में हो रही इस देरी के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क के अभाव में क्षेत्र के ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि उत्पादों के परिवहन, रोजमर्रा की आवाजाही और आपातकालीन सेवाओं में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.