भागलपुर, जनवरी 3 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के आदर्शनगर से गुरुवार की सुबह बम, देसी पिस्टल और कारतूस संग गिरफ्तार रानू कुमार उर्फ रानू मंडल और सुमन कुमार उर्फ बेलन सिंह, निवासी आदर्शनगर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि इनके पास से से मिले मोबाइल की छानबीन के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। रानू मंडल के यूपीआई बारकोड पर नशा करने वाले युवक ऑनलाइन भुगतान करते थे। इसके अलावे मसदी गांव के किसी एक व्यक्ति को एक लाख से अधिक राशी भेजी गई है। दोनों के खाते की जांच कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...