सोनभद्र, नवम्बर 17 -- बभनी,हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण पोषण भी, पढ़ाई भी विषय पर केंद्रित है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पोषण और शिक्षा को एकीकृत करना है। प्रशिक्षण का शुभारंभ बभनी की आंगनवाड़ी सुपरवाइजर चमेली देवी ने किया। को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों को दिए जा रहे इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से कुपोषित बच्चों की क्षमता संवर्धन के लिए भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही, पोषाहार फीड करने के तरीकों पर विस्तृत जानकारी के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जा रही हैं। प्रशिक्षण में आरंभिक अवस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.