सोनभद्र, फरवरी 20 -- सागोबांध। बभनी के शुक्रवनटोला में एससीसी बभनी ने अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। यह टूर्नामेंट 10 दिनों तक चलेगा। इसमें उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की 20 टीमें हिस्सा लेंगी। म्योरपुर के ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने शुक्रवार को उद्घाटन किया। विजेता टीम को 15,000 रुपये नकद, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा, जबकि उप-विजेता टीम को 8,000 रुपये नकद, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र मिलेगा। इस मौके पर रामजीत, रमेश कुमार, मधुसूदन शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, राम प्यारे शर्मा, नंदलाल, डॉ. सूरज शर्मा, बालेश्वर, रामशंकर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...