सोनभद्र, फरवरी 3 -- बभनी। बीसीसी डगडउआ क्रिकेट कल्ब के तत्वाधान में चल रहे 15 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। फाइनल मैच बभनी व डगडउआ टोला के बीच खेला गया। इसमें डगडउआ टोला ने टास जीत क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बभनी की टीम ने 12 ओवर मे आठ विकेट खोकर पर 164 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी डगडउआ टोला ने 12 ओवर 9 विकेट में 99 रन पर सिमट गयी। इस मौके पर जय प्रकाश जायसवाल, राजकुमार, अखिलेश शर्मा, संदीप, शुभम, रवि, जमाल, मुलायम, विनय, सजय, रितेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.