सोनभद्र, जनवरी 30 -- बभनी,हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को कुष्ठ रोग के प्रति भेदभाव समाप्त करने और पीड़ितों की मदद करने की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को कुष्ठ रोग के प्रारंभिक लक्षणों के बारे में बताया गया। शपथ ग्रहण के दौरान छात्रों ने प्रतिज्ञा ली कि वे अपने परिवार या समाज में कुष्ठ रोग से प्रभावित किसी भी व्यक्ति के साथ जिसका इलाज एमडीटी (मल्टी-ड्रग थेरेपी) से हो चुका है। बैठने, खाने या घूमने-फिरने में कोई भेदभाव नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी शपथ ली कि वे विकलांग कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों को किसी भी भेदभाव से नहीं देखें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.