बस्ती, जनवरी 20 -- बस्ती। गौर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बभनान रजवाहे में पानी नहीं होने से रबी की फसलों पर संकट मंडराने लगा है। गेहूं और सरसों की सिंचाई का समय होने के बावजूद नहर सूखी पड़ी है, जिससे किसान बेहद चिंतित और आक्रोशित हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि नहर में पानी नहीं होने के कारण उन्हें निजी संसाधनों (पंपिंग सेट) का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत काफी बढ़ रही है। भटहा गांव के किसान विजय वर्मा ने बताया कि सिंचाई में देरी होने से गेहूं की पैदावार कम होने की संभावना है। वहीं, बावरपारा के किसान रामहित के अनुसार, पानी के अभाव में कई किसानों की सरसों और गेहूं की फसलें अब पीली पड़ने लगी हैं। वर्तमान में बभनान रजवाहा में लाइनिंग निर्माण और सफाई का कार्य चल रहा है। रबी सीजन के चरम पर होने के बावजूद कार्य पूर्ण न होने से पान...