बस्ती, जनवरी 2 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। बभनान पॉवर हाउस पर 10 मेगावाट वोल्टेज एमपीयर के ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी आने से दूसरे ट्रांसफॉर्मर से फीडरों का संचालन किया जा रहा है। विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई है। इंजीनियरिंग टीम आने के बाद ही इसके खराबी का पता चल पाएगा। नगर पंचायत बभनान के विद्युत उपकेंद्र पर लगाए गए 10 एमबीए के ट्रांसफॉर्मर में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ गई थी। जिससे स्थानीय स्तर पर ठीक करने के लिए निगम के कर्मचारियों ने प्रयास किया लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी उसे ठीक नहीं किया जा सका। सूचना के बाद अधिशाषी अभियंता अजय कुमार मौर्य ने भी बभनान पहुंचकर ट्रांसफॉर्मर में आई कमियों को देखा। बाद मे उससे जुड़ी केबलों को भी खुदाई करके ठीक किया करने का प्रयास किया गया लेकिन ठीक नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.