बस्ती, जनवरी 6 -- बस्ती। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बभनान में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया है। अधिकारियों की जांच में बड़ी लापरवाही साबित होने के बाद से विभाग में नीचे से लेकर ऊपर तक हड़कंप मचा हुआ है। कोई अधिकारी यह कबूल करने को तैयार नहीं है कि ट्रांसफॉर्मर फुंक गया है। अब इसकी मरम्मत के लिए बाहर से प्राइवेट ठेकेदार को बुलाया गया है। उपकेंद्र से पोषित चारो फीडरों का लोड एक पॉवर ट्रांसफॉर्मर पर आ गया है। ओवरलोडिंग से बचने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के तीन फीडरों को रोस्टिंग के तहत चार-चार घंटे की आपूर्ति की जा रही है। बभनान नगर पंचायत को रोस्टिंग से मुक्त रखा गया है। इस बाबत मुख्य अभियंता वीके गुप्ता का कहना है कि मीटर परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंता की रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट में कुछ खराबी बताई गई है, जिसे ठीक कराने का प्रयास किया जा...