भागलपुर, फरवरी 1 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय बभनगामा में शनिवार को हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास थीम पर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मोईन राइन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक और अभिभावक का आपसी सहयोग बेहद जरूरी है। वहीं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन चौधरी, सत्यप्रकाश झा, विद्यालय अध्यक्ष मृत्युंजय चौधरी, शंभू बाबू, वकील साहब एवं रौशन कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधान शिक्षक कुमार गौरव ने किया। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.