सुल्तानपुर, दिसम्बर 19 -- भदैंया, संवाददाता। भदैंया विकासखंड के चाचपारा गांव में बभनगंवा नहर के टेल प्वाइंट पर पानी का बहाव बाधित होने से नहर उफन गई, जिससे दर्जनभर किसानों की करीब 20 बीघा फसल जलमग्न हो गई। गेहूं, आलू और सरसों की खड़ी फसल पानी में डूबने से किसानों में भारी आक्रोश है। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारी शुरुआत में मामले से अनभिज्ञता जताते रहे। गुरुवार रात जगदीशपुर-चाचपारा गांव के पास बभनगंवा नहर का टेल प्वाइंट बंद होने से नहर का पानी उफनाकर खेतों में भर गया। पानी की चपेट में आने से समिति सचिव जयप्रकाश सहित चाचपारा गांव के किसान बुधिराम बीडीसी, रामसागर, हरीराम, राममिलन, जगन्नाथ, रामआसरे, रामदीन, अजय कुमार, रामदुलार, जयप्रकाश (प्रधान प्रतिनिधि), मातासरन, केदारनाथ और मातादीन की करीब 20 बीघा फसल डूब गई। नहर का पानी प्राथमिक विद्यालय च...