पलामू, अगस्त 12 -- मेदिनीनगर। यातायात प्रभारी समाल अहमद के नेतृत्व में सोमवार को मेदिनीनगर के छहमुहान के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में यातायात के नियम का उल्लंघन करने के मामले में 13 दो पहिया वाहनों को जब्त किया गया। सभी वाहन को जब्त करते हुए सुरक्षात्मक दृष्टि से शहर थाना परिसर में लगाया गया है। सभी जब्त वाहन का चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस एवं ट्रिपल लोड मामले में बाइक जब्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.