बांदा, नवम्बर 4 -- बबेरू, संवदादता। कस्बे के औगासी रोड पर सोमवार देर शाम बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें चाचा की मौत हो गई। भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को थाना बिसंडा के अलिहा गांव निवासी 22 वर्षीय सुधीर पुत्र शिवनंदन यादव बाइक से अपने भतीजे 26 वर्षीय मनोज पुत्र जगत पाल के साथ अपनी बहन की ससुराल पतवन गए थे। वहां से लौटते समय नो इंट्री के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। पुलिस को सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया । वहीं भतीजे मनोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक सुधीर चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.