मिर्जापुर, फरवरी 3 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के वीरमौआ गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ में फंदे पर लटकता अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के वीरमौआ गांव निवासी 52 वर्षीय सुनील उर्फ सोनी यादव पुत्र मंगरु यादव रविवार की रात अपने घर पर थे। भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर बबूल के पेड़ की डाली में रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता अधेड़ का शव मिला। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सुनील का शव देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और मोर्चरी हाउस भेज दिया। अधेड़ ने किस कारणवश ऐसा कदम उठाया, कोई जानकारी नहीं हो पाई। देहात कोतवाल...