चंदौली, फरवरी 21 -- बबुरी। बबुरी पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बबुरी थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने दिघवट पचोखर गांव निवासी दारा राम को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। मुखबीर की सूचना के आधार पर शनिवार को उसको उसके घर पचोखर से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...