आरा, दिसम्बर 12 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अपहृत युवती के पिता ने बिंदगावा गांव के दस लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में राजा यादव को मुख्य आरोपी बताया गया है, जबकि युवती को भगाने और सहयोग करने में नौ अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने जांच तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की सकुशल बरामदगी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और सभी आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शिकायत में लगाये गये सभी ब...