सीतामढ़ी, जनवरी 2 -- परिहार। प्रखंड के बबुरबन पंचायत में सात नए पानी टंकी का निर्माण कराया जाना है। इस कार्य का शिलान्यास विधायक गायत्री देवी ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश की सरकार विकास को लेकर संकल्पित है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में नए पानी टंकी का निर्माण कराया जाना है। इन जगहों पर भी शीघ्र कार्य आरंभ कराया जाएगा। मौके पर विधायक रामनरेश यादव, मुखिया मीनू यादव, विमल कुमार, राम संयोग राय, झगरू राय, सज्जन राय, महेश राय, सिकंदर राय आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.