सीवान, मार्च 22 -- सीवान, एक संवाददाता। शहर के बबुनिया मोड़ पर बुधवार देर रात एक अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र कई उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य शुरू कर दिया। बिजली कंपनी के अधिकार व कर्मियों के प्रयास से शुक्रवार की सुबह ट्रांसफर को चालू कर दिया गया। कंपनी की ओर से बताया गया कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलकर उसके जगह पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गईं है। मालूम हो कि बुधवार की देर रात किसी अज्ञात वाहन में ट्रांसफार्मर में धक्का मार दिया। इसके बाद क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। सुबह पता चला कि कोई वाहन ट्रांसफार्मर से टकरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.