मुंगेर, जून 6 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गंगा दशहरा पर गुरुवार की शाम गंगा सेवा समिति की ओर से बबुआ घाट पर गंगा महाआरती आयोजित की गई। भजन-कीर्तन के बीच पंडितों की ओर से गंगा की भव्य महाआरती की गई। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। गंगा घाट को दीपों से सजाया गया एवं रंगोली बनाई गई थी। गंगा तट मां गंगे के जयघोष से गूंज रहा था। असरगंज से निसं. के अनुसार गंगा दशहरा के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहरी गंगा में स्नान किया। गंगा स्नान के लिए अहले सुबह से ही सुल्तानगंज असरगंज मुख्य मार्ग में बड़ी संख्या में दोपहिया एवं चार पहिए वाहनों से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जाते देखे गए। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान पुण्य किया। आचार्य डॉ मंगलनाथ पाठक ने बताया कि गंगा...