पिथौरागढ़, मार्च 20 -- गणाई गंगोली। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी ने महिला कांग्रेस की प्रदेश ज्योति रौतेला के निर्देश पर गणाई गंगोली ब्लॉक में बबीता बनकोटी को महिला कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। बबीता नगरकोटी ने बताया कि महिला कांग्रेस में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के साथ ही संगठन को मजबूत किया जायेगा। बबीता को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लूंठी, नगर पालिका बेरीनाग अध्यक्ष हेमा पंत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू, प्रदेश प्रवक्ता महेन्द्र लूंठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा भंडारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंदन वाणी सहित आदि ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.