मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। बबलू इलेवन ने सत्र 2024-25 जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब जीत लिया। न्यू पुलिस लाइन खेल मैदान में शनिवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में बबलू इलेवन ने न्यू पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब को 81 रनों से पराजित किया। बबलू इलेवन के अक्षद उज्ज्वल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। बबलू इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 170 रन बनाये। आकाश ओझा ने 57 रनों की पारी खेली। गौरव ने 36 व सत्यम ने 25 रन बनाये। पुलिस लाइन की ओर से दीपांशु व मुस्सबिर ने दो-दो, अनमोल व अरविन्द ने एक-एक विकेट चटकाये। जवाब पुलिस लाइन की टीम 20 ओवर में 89 रनों के स्कोर पर सिमट गई। अभिनव सिंह ने 41 रन बनाये। बबलू इलेवन की ओर से अक्षद उज्ज्वल ने सर्वाधिक पांच, शुभम मल ने तीन व प्रेम ने दो विकेट झटके।

हिंदी ...