संभल, मार्च 30 -- नगर के राजघाट रोड स्थित योगा पार्क में सृष्टि नववर्ष के उपलक्ष्य में पहली बार विशाल मेले का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ संघ के विभाग प्रचारक शरद ने दीप प्रज्वलित और नारियल तोड़कर किया। इस अवसर पर नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए झूले और ट्रेनों की सवारी, मिकी माउस और अन्य कार्टून कैरेक्टर, खिलौनों, खान-पान और घरेलू सामान की दुकानें लगाई गई है। लाट साहब द्वारा कराई गई कुर्सी तोड़ प्रतियोगिता जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षवर्धन वार्ष्णेय ने कहा कि मेले समाज में आपसी सौहार्द बढ़ाने का कार्य करते हैं। एक स्थान पर सभी जरूरत की चीजें मिलती हैं और बच्चों को मनोरंजन के लिए झूले व अन्य खेलों की सुविधाएं मिलती हैं। नगर पंचायत बबराला ने नव वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.