संभल, फरवरी 14 -- कस्बे में एक बार फिर टप्पेबाजों ने सक्रियता दिखाते हुए दिनदहाड़े युवक को निशाना बना लिया। शातिर ठगों ने बातों में उलझाकर 30 हजार रुपये से भरा बैग पार कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बदायूं जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना निवासी शाहिद हुसैन पुत्र मोहम्मद रजा मूंगफली बेचने का काम करता है। शुक्रवार को वह रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव जा रहा था। दोपहर करीब तीन बजे वह बबराला के इंदिरा चौक पर बस से उतरा और पास की दुकान पर जलेबी खाने लगा। इसी दौरान वहां खड़े तीन युवक उससे बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान उन्होंने बड़ी चतुराई से यह जानकारी हासिल कर ली कि उसके बैग में 30 हजार रुपये रखे हैं। इसके बाद आरोपियों ने खुद को बैंक की गाड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.