संभल, फरवरी 14 -- बबराला में भानु आई केयर सेंटर द्वारा शुक्रवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। डॉ. राहुल यादव ने बताया कि शिविर में कुल 126 मरीजों की आंखों की जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। परीक्षण के दौरान 31 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए, जिन्हें आगे उपचार के लिए चिन्हित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी दीपक यादव, नगर चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय, डॉ. कैलाश वार्ष्णेय, डॉ. रिजवान, डॉ. प्रदीप रघुवंशी, डॉ. एन. पी. यादव, चिंताहरण सिंह, रामवीर सिंह शास्त्री आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...