संभल, जनवरी 1 -- तहसील गुन्नौर के ग्राम बाघऊ के निकट खेरे वाले शिव मंदिर, बबराला पर नवनिर्मित कान्हा गौशाला का लोकार्पण बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा किया गया। यह गौशाला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निर्मित की गई है। लोकार्पण के उपरांत जिलाधिकारी ने गौ सेवा आयोग सदस्य दीपक गोयल के साथ गौशाला परिसर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोवंशों के लिए बनाए गए मंगला सदन, धनु सदन, सुरभि सदन एवं नंदी सदन का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया गया। अधिकारियों को गौवंशों की समुचित देखभाल, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि बबराला महाबली बर्बरीक की पावन धरा है, जिसकी एक अनकही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.