संभल, दिसम्बर 29 -- कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए रविवार को मां जनकल्याण समिति की ओर से जरूरतमंदों कंबल वितरण किए। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल और टोपी वितरित की गईं। जिससे ठंड से बचाव में उन्हें सहारा मिल सके। सक्षम लोगों से भी आगे आकर गरीबों व असहायों की मदद करने की अपील की। समिति के अध्यक्ष अतुल गोयल ने कहा कि भीषण ठंड के इस दौर में सड़क किनारे, घाटों और सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले गरीब व असहाय लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कपिल गोयल, सोनू, कार्तिक गोयल, अरुण कुमार डिम्पल, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.