संभल, फरवरी 4 -- बबराला डाकघर में आधार कार्ड बनाने और संशोधन की सेवा कई दिनों से बाधित है। आधार मशीन खराब होने के बावजूद न तो उसकी मरम्मत कराई गई और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि आधार कार्य के लिए महीनों बाद की तारीख दी जाती है, लेकिन निर्धारित दिन पर पहुंचने पर मशीन खराब बताकर वापस लौटा दिया जाता है। आरोप है कि डाकघर स्टाफ की ओर से आधार सेवा की स्थिति को लेकर कोई सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया है, जिससे लोगों को पहले से जानकारी नहीं मिल पाती। इस स्थिति का सबसे अधिक असर छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों पर पड़ रहा है। आधार न बनने या संशोधन न होने के कारण स्कूल में प्रवेश, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड समेत कई सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावित हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.